Political News Haryana: लोकसभा में हार, भाजपा ने बदले जिला अध्यक्ष और प्रभारी, जानिए किसे मिली कमान

MOHNA LAL BJP HARYNA 2
60 / 100

Political News Haryana: भाजपा ने शुक्रवार रात हरियाणा के छह जिलाध्यक्षों और चार जिला प्रभारियों को बदल दिया। हटाए गए छह में से पांच जिला अध्यक्ष को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में पांच सीटें गंवाने के बाद भाजपा ने देर रात बड़ा फेरबदल किया है।

बता दे कि कि लोकसभा चुनाव में पांच सीटें हारने के पार्टी उम्मीदवारों ने भितरघात का मुद्दा उठाया था। उसके बाद से माना जा रहा था कि जिला अध्यक्षों पर गाज गिर सकती हैं काफी मंथन करने के बाद ये फैसला लिया गया है।

इनको मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने हिसार की जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ की जगह अशोक सैनी, जींद के जिलाध्यक्ष राजू मोर की जगह तेजेंद्र ढुल, सिरसा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग की जगह शीशपाल कांबोज, रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान की जगह वंदना पोपली और कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान की जगह सुशील राणा कैथल के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के स्थान पर पार्टी ने मुनीश कठवाड़ को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

BJP 2
प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य में शामिल

वहीं हटाए गए जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, राजू मोर, निताशा सिहाग, प्रीतम चौहान और रवि बतान को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि अशोक गुर्जर को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

 

 

चार नए प्रभारी किए नियुक्त

कैथल के जिला प्रभारी मनीष यादव के स्थान पर अमरपाल राणा, महेंद्रगढ़ की जिला प्रभारी गार्गी कक्कड़ के स्थान पर शंकर धूपड़, जींद के लिए राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार के स्थान पर प्रो. मदन गोयल और भिवानी की रेणु डाबडा के स्थान पर राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।