Haryana News : Ram Rahim रोहतक जेल से हुए रवाना, जानिए क्यों मिला पैरोल

RAM RAHIM 3
67 / 100

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बाबा राम रहीम 21 दिन की फरलो दिया है। रामरहीम सुनारिया जेल से सुबह सुबह यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकल गए है। भारी पुलिस के साथ वे रवाना हो गए है।

 

2017 से काट रह है रामरहीम जेल

कोर्ट की ओर से गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 2017 में सजा सुनाई गई थी। कुछ दिन बाद दूसरे मामले में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई। कोर्ट की ओर सजा सुनाने के बाद से राम रहीम वह सुनारिया जेल में बंद है। Haryana News

13 वीं बार आया जेल से बाहर

RAM RAHIM 2

सुबह सुबह रामरहीम को लेकर काफिला यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। रामरहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है जबकि आठवीं बार फरलो मिली है।Haryana News

वोट बैंक का लालच के चलते देते है बाबा को परोल

  • हर पार्टी का यह मानती है कि बाबा रामरहीम के पास बडा बोट बैंक है। हरियाणा में बीजेपी ये सोचती है कि बाबा वोट दिलाने में सहायता करेगा। इसी लिए उसे बार बार पैरोल दे रही है।
  • रेवाड़ी, महेंद्रगढ, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले ऐसे हैं, जहां डेरा सच्चा सौदा का सीधा असर है। बताया जा रहा है अनुयायी को एक इशारा मिलते ही वोट ​दी जाती है।

    जानिए जेल से कब कब आय बाहर

  • 20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।

2021 में पांच बार आए बाहर

12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।

RAM RAHIM
2022 में तीन बार मिली पैरोल

फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।

21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।
19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।
13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।