दिल्ली में गर्मी हुई कातिल, गर्मी-लू से 24 घंटे में 25 मौत !

HEAT IN DELHI
52 / 100

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के कहर से कोहराम मचा दिया है। बृहस्पतिवार को महज 24 घंटे 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया। हलाकि शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव के कारण कुछ सुधार देखने को मिला, लेकिन कई जगहों पर लू की चपेट में आ चुके मरीजों की हालत काफी खराब हो गई।

कोविड के बार फिर बढा मोत का आंकडा
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बड़ी संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। दिल्ली के शमशान भूमि में पहुंचे शव की संख्या सामान्य दिनों के बाद काफी ज्यादा हो गई है ।

 

निगम बोध घाट की मुख्य प्रबंधक सुमन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आने वाले शवों की संख्या सामान्य से ज्यादा थी। श्मशान घाट पर व्यवस्था बढ़ानी पड़ी है। अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाना पडा है, मरने वालो की संख्या बढती ही जा रही है।

HEAT WAVES 1
सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण 24 घंटे में 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पिछले 24 घंटे में भीषण लू के कारण 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

अस्पताल आए 52 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। इनमें से अधिकतर बेसहारा बेघर लोग थे। इस घटना को देखते हुए एलजी के आदेश पर आप अपने स्तर पर समाज कल्याण विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें।

 

 

बेघरों के लिए हो बेहतर व्यवस्था : राजनिवास
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी में जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या में बेघर लोग हैं। उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए राजनिवास ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इसके लिए व्यवस्था करने का आदेश दिया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है। दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण पिछले दो दिनों में 20 लोगों की मृत्यु हुई है जो कि चिंताजनक है।