Top24News, Weather Alert
Mousam: मौसम विभाग ने अर्लट किया है कि हरियाणा में मानसून पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटे में हरियाणा मेकं कहीं-कहीं तेज व धीमी वर्षा होगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून एक लाइन पर चल रहा है
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे हरियाणा में मानसून छाने की घोषणा की है। हरियाणा में मानसून छाने के साथ ही आईएमडी की तरफ से इस मानसून सीजन में छह प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है।
तीन महीने रहेगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार इस बार जुलाई, अगस्त और सितंबर में मानसून छाने की आशंका है। वहीं आने वाले चार दिन तक लगातार प्रदेश में अलग-अलग जगह पर वर्षा होने की संभावना है। यानि मानूसन अब हरियाणा में पहुंच चुकी है।
हर शहर में होगी बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन से सात जुलाई तक प्रदेश में कहीं-कहीं तेज व धीमी वर्षा हो सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर सात जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
तामपान मे गिरावट, मौसम हुआ सुहाना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जो हवा में नमी बनी हुई यह वर्षा का रूप लेकर लोगों को राहत देगी। वहीं सिरसा का तापमान अभी भी 40.4 डिग्री तक पहुंचा हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते लगातार मानसून पूरे हरियाणा में छा गया है। इतना दिनभर बादले के छाने से मौसम सुहाना हो गया है।