PM Modi in Kurukshetra: मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है

PM MODI 1
56 / 100

PM Modi in Kurukshetra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरूक्षेत्र में अजीब संबोधन किया।(PM Modi Today Rally) मोदी बोले… नौजवानों को मेरी राम-राम, आज गीता की धरती पर आकै मन्ने घणी खुशी हो रही है। कुरुक्षेत्र आना और भारतीय संस्कृति के दर्शन करना मन को भर देता है।

 

 

हरियाणा में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को धर्म नगरी कुरूक्षेत्र पहुचें। । पीएम मोदी ने कुरूक्षेत्र (PM Modi Today Rally) के थीम पार्क में रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर शुरू में ही जमकर निशाना साधा। इतना नहीं नही पीएम मोदी ने हिमाचल के हालात, आर्टिकल-370, फसलों पर एमएसपी इत्यादि मुद्दों पर भी अपना भाषण दिया।PM Modi in Kurukshetra

 

पीएम मोदी ने अपना संबोधन बड़े ही अनोखे अंदाज से शुरू किया। जैसे मोदी ने  नौजवानों को कहा मेरी राम-राम.. तो तालियों से पांडाल गूंज उठा।

 

PM MODI 3

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे नायब सिंह सैनी) को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए। भाजपा ने भी हरियाणा से यही बहुत कुछ सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। भाजपा जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।

मुझे ये पता है हरियाण के लोग जुबान के पक्के होते है। मुझे विश्वास है आप ने ठान लिया उसे जरूर करोगे। यहां जो उत्साह दिख रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव मुझे कहता है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है।  PM Modi in Kurukshetra

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है।

 

मोदी ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। मुझे विश्वास है तीसरी बार फिर भाजपा अपना परचम हरियाणा मे लहराएगी।

 

https://x.com/i/broadcasts/1rmGPoEbVndKN?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1834908212862034184%7Ctwgr%5E2a25c361009b3e78ff6ed65517e3ee9babe2204c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbest24news.com%2Fwp-admin%2Fpost.php%3Fpost%3D97966action%3Dedit

 

 

24 धंटे समर्मित है bjp

 

आज हरियाणा के इस बेटे सीएम की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इतने कम समय में बहुत कम लोगों को इतनी लोकप्रियता मिलती है। हमारे मुख्यमंत्री 24 घंटे हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 साल का इतिहास है कि हरियाणा की विशेषता रही है दिल्ली में जिसकी सरकार रहती है हरियाणा में भी उसी की सरकार बनाते हैं कभी उलट फेर नहीं होने देते हैं। कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री खुद ही उम्मीदवार हैं।