Political News: MLA Chiranjeev Rao Rewari ने किया रास्ते का उद्धाटन, कहा- BJP शासनकाल में हुए 50 से ज्यादा घोटाले

54 / 100

Political News : कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव  MLA Chiranjeev Rao)( ने कस्बे के गांव लाधुवास अहिर व डुंगरवास में विधायक आर्दश ग्राम योजना के तहत रास्ते का उदघाटन किया। इस मौके पर ग्रामीणों के गावं की कई समस्याएं भी विधायक के सामने रखी।

इस मौके पर BJP पर तंज कसते हुए कहा आखिर देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में क्यों है। आज घर घर में नशा कैसे फैला है। सरकारी पोर्टल व आईडी भष्ट्राचार के जनक व जनता के जी का जंजाल क्यों बने हैं। भाजपा के 10 साल के शासनकाल में हजारों करोड के 50 से ज्यादा बडे घोटाले क्यों हुए हैं।

LADUWAS AHIR

MLA Chiranjeev Rao: लेकिन अब समय दूर नही है क्योंकि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है और कांग्रेस के हाथ में सत्ता की चाबी सौंपने कि ठान ली है। इसलिए अब 2 महिने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर रेवाडी की दशा और दिशा बदल दी जाएगी।

रेवाडी के रूके हुए सभी कार्य सूद सहित किए जाएगें। शनिवार को आए उपचुनाव के नतीजों में साफ हो गया है कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। उपचुनाव के नतीजों में कुल 13 में से 11 सीटें इंडिया गठबंधन ने जीती हैं।

आखिरकार किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य क्यों नही मिल रहा है। भाजपा ने दलितों और पिछडे वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की। अगिनपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां,  हर वर्ग की उपेक्षा की है। इस मौके पर चंद्रजीत, हेंमत, राजेंद्र, विरेंद्र धमेंद्र आदि मौजूद रहे।