Political news: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दूसरी बार हरियाणा में दौरा, यह शहर में होगी बैठक ?

AMIT SHAH
51 / 100

Political news : हरियाणा बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले में आ रहे हैं राज्य में होने वाला विधान सभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

हरियाणा बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया की 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले में आ रहे हैं राज्य में होने वाला विधान सभा चुनाव बीजेपी के लिए विशेष मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के योजना बनाई जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ दौरे पर आने वाले हैं अमित शाह का महेंद्रगढ़ में होने वाला कार्यक्रम खास है। हरियाणा में बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

आयोजन में सीएम के साथ-साथ भारत सरकार और हरियाणा सरकार के मंत्री और सभी सांसद भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

दोबारा हरियाणा को दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून के बाद अब 16 जुलाई को हरियाणा में दूसी बार दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से अमित शाह अहीरवाल क्षेत्र यानी दक्षिण हरियाणा को साधने की पूरी कोशिश करेंगे। इसी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री यह आयोजन अहीरवाल क्षेत्र में रखा गया है।

जहां पर ओबीसी मोर्चे की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिलेगा। पूरे हरियाणा की निगाहे इस कार्यक्रम पर टिकी हुई है।