रेवाड़ी में विधानसभा चुनावों से पहले वंदना पोपली को BJP की मिली बडी जिम्मेदारी

VANDNA POPLI
67 / 100

संगठन और राव इंद्रजीत दोनों की पसंद पर लगी है मोहर
BJP : हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन में बडा फेर बदल किय गया है। रेवाड़ी में विधानसभा चुनावो से पहले वंदना पोपली को BJP की मिली बडी जिम्मेदारी दी गई है।

रेवाड़ी से जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान हटा दिया है तथा वंदना पोपली को जिला अध्यक्ष बना दिया है। भाजपा के इस फैर बदल की प्रदेश में तेजी से चर्चा हो रही है।

Rao inderjit  का मिला आशीर्वाद

सूत्रो के अनुसार वंदना पोपली संगठन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आशीर्वाद मिला है। राव पसंद के चलते ही वंदना को रेवाडी में भाजपा पार्टी अध्यक्ष बनाय गय है वहीं पद सके हटाने के बाद प्रीतम चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

BJP 2
सक्रिय रही है वंदना पोपली

राजनीति के तहत संगठन के साथ-साथ अहीरवाल के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह के साथ बराबर की नजदीकियां बनाए रखी, जिसका फायदा उन्हें पार्टी में शामिल होने के पांच साल बाद मिला है। वंदना पोपली को तेजतर्रार महिला नेत्री के रूप जाना जाता है। राजनीति में सक्रिय होने के चलते हाईकमा ने उसे विधानसभा चुनावो से पहले तोहफा दिया है।

कई पदों पर रही Vandana popli

कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद वंदना पोपली ने 2019 में भाजपा ज्वॉइन की थी। भाजपा ने उन्हें स्टेट का मीडिया पैनालिस्ट, सह प्रवक्ता, प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया लोकसभा चुनाव सह प्रभारी और हाल में वह प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

 

पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार का पक्ष भी मीडिया में पोपली बेखूबी रखती रही हैं। इतन ही नही कांग्रेस की व्यंग का भी वह वेखूबी से जबाब देती रही है। BJP

हरियाणा में किया बडा फेरबदल BJP 
हरियाणा भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक मोहन बडौली के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद पार्टी ने यह बड़ा फेरबदल किया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई जिलाध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे, जबकि कुछ पर चुनाव के लिए आए फंड को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगा था।