Haryana Weather: हरियाणा पंजाब में भी मानसून की एंट्री, हरियाणा के 13 जिलों में अलर्ट,

pani in dharuhera bass road
59 / 100

Haryana Weather: हरियाणा ओर पंजाब में मानसून की एंट्री शुक्रवार से हो गई। हरियाणा के ​कई जिलों में झमाझम बारिश हुई वहीं, मौसम विभाग ने हरियाणा के 13 जिलों में तथा पूरे पंजाब में अर्लट जारी किया है।

Weather Alert: शनिवार की सुबह और शुक्रवार की रात को हरियाण में भारी बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में पानी भर गया जिससे पूरे शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। रेवाड़ी ओर धारूहेड़ा शहर में हुई बारिश के बाद कालोनियों की हालत बदहाल रही। वही दिल्ली जयपुर हाईवे पर जलभराव वाहन चालको के लिए परेशानी बना रहा।

मानसून की दस्तक के साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश देखने को मिली। जलभराव के चलते सुबह से वाहन रेंगते नजर आए।

मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की भविष्यवाणी की है।

जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा काफी कम रहा। जिसकी वजय बरसात है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को Haryana के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। जिससे चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्य Punjab  में दो-तीन दिनों में इसकी शुरुआत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गईं।

हरियाणा के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के 13 जिलों में Orange  Alert जारी किया है। जिसमें पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, अंबाला, झज्जर, गुरुग्राम, यमुनानगर और रेवाड़ी आदि शामिल है। इसके अलावा बाकि के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा की नहीं पंजाब में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने  Punjab  के सभी जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग कहना है कि गरज व चमक के साथ तेज बारिश की होने की संभावना जताई है।

बारिश के होते ही तापमान गिरा
हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अंबाला में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 38 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 34.5 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 35.5 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।sec 6 dhr

यहां की तापमान कम हुआ: बारिश के बाद Faridabad  में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Weather Alert

Punjab  के पटियाला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 36.5 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।